Top News

महान स्वतंत्रता सेनानी, बिहार विभूति डॉ अनुग्रह नारायण सिंह जी की १३४ वीं जयंती मनाई गई

गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट

महान स्वतंत्रता सेनानी, बिहार विभूति, राज्य के प्रथम उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री डॉ अनुग्रह नारायण सिंह जी की १३४ वीं जयंती के अवसर पर गया के अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज स्थित इनके आदमक द प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवम् कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व वार्ड पार्षद सह बिहार प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के महासचिव जमीर शहीदी, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष मो नवाब अली, सुभाष यादव, विकास कुमार शर्मा, मो खुर्रम अली, विनय कुमार सिन्हा आदि ने कहा कि मगध की धरती के लाल, शान, प्रतिष्ठा के रूप में विख्यात डॉ अनुग्रह नारायण सिंह जी देश की आजादी, बिहार के चौहमुखी विकास में इनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है, आज हम गयावासियो को गर्व होता है कि मगध के एक मात्र मेडिकल कॉलेज का नाम अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज, बेहतरीन डिग्री कालेज का नाम अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज, गया शहर के सुसज्जित कॉलोनी अनुग्रह पूरी कॉलोनी आदि नाम इस बात को प्रमाणित करता है कि बिहार के विकास के साथ, साथ मगध और गया के विकास के लिए इनका अहम योगदान है।  नेताओ ने कहा की गया के राजेंद्र आश्रम कांग्रेस कार्यालय में वर्षों रहने के चलते वहां भी इनके नाम पर अनुग्रह विश्रामालय है।नेताओ ने इनकी जयंती के अवसर पर इनके पद चिन्हों को नमन करते हुए इनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post