बारसोई से मनोरंजन शाह की रिपोर्ट
कटिहार: बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना क्षेत्र स्थित चापाखोर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी शायेक अली (50वर्ष) की गुरुवार की सुबह अज्ञात हत्यारों के द्वारा निर्मम हत्या कर दी गयी। हत्यारों ने जुल्म का इंतेहा करते हुये धारदार हथियार से मृतक की दायीं आंख भी फोड़ डाली है। यह वारदात इस कदर हृदय विदारक है कि मृतक के शव पर कई जगह चोट के निशान साफ देखे जा रहे हैं। पूर्व मुखिया प्रत्याशी की अचानक इस तरह से निर्मम हत्या हो जाने से चापाखोर पंचायत सहित पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना को लेकर मृतक के परिवार में पूरी तरह से मातम छा गया है। पत्नी व बच्चे सहित परिवार के सभी लोग दहाड़े मार मार कर रो रहे हैं
घटना की सूचना मिलते ही आबादपुर थानाध्यक्ष अनुपम कुमार की अगुवाई में आबादपुर पुलिस दल-बल सहित घटना स्थल पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु उसे सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया। इस संबंध में मृतक के छोटे भाई मो रेजाउल ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 06:00 बजे मृतक के मोबाइल पर अज्ञात नम्बर से फोन आया था। फोन आने के पश्चात से ही मृतक काफी गुस्से में था तथा शाम को ही घर से बाहर निकल गया। इससे पश्चात वह रात भर घर से गायब रहा।देर रात तक जब मृतक घर नहीं लौटा तो परिवार वाले बेचैन हो गये।परिवार वालों ने रात भर कई बार मृतक के मोबाइल पर फोन लगाया। मोबाईल फोन पर रिंगटोन बजता रहा परन्तु फोन रिसीव नही हुआ। सुबह को अचानक मोबाईल स्विच ऑफ हो गया। मामले में किसी बड़े अनहोनी की संभावना को लेकर परिवार वाले चिंतित हो उठे
छोटे भाई ने बताया कि गुरुवार की सुबह पड़ोसियों ने उसे इस बात की सूचना दी उसके बड़े भाई का शव घर से कुछ दूर स्थित पटुवा खेत में पड़ा हुआ है। मृतक का शव पटुवा खेत में मिलने की खबर से सभी दहाड़े मार-मार कर रोने लगे इसके पश्चात परिवार वाले मृतक के शव को उठाकर अपने आवास नया डामडोलिया ग्राम ले आया। मृतक का शव घर पर पहुंचते ही उनके आंगन में आस पास के लोगों व स्वजनों का हुजूम उमड़ पड़ा। गौरतलब हो की मृतक पूर्व में चापाखोर पंचायत में मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ चुका है, और इसबार भी चुनाव लड़ने की तैयारी में थे मृतक का छोटा भाई रेजाउल अभी पंचायत में वार्ड सदस्य के पद पर आसीन है मृतक के इस तरह से दुनिया से चले जाने से उनकी पत्नी एवं कुल दो बेटों के सर से साया उठ गया है। घटना से आहत परिजनों के द्वारा मामले की छानबीन करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गयी है।
कहते हैं थानाध्यक्ष । इस संबंध में आबादपुर थानाध्यक्ष अनुपम कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के आवेदन कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले में अनुसंधान जारी है कातिल जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।
Post a Comment