पूर्णिया: संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में जानकीनगर स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में किसान संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष सह बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी प्रोफेसर आलोक कुमार के अध्यक्षता में मक्का उत्पादक किसानों की किसान पंचायत का आयोजन किया गया। किसान पंचायत में सर्वसम्मति से तय किया गया कि आगामी 25 जून 2021 को बनमनखी अनुमंडल मुख्यालय पर भारत सरकार के द्वारा मक्का के लिए निर्धारित एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) 1870 ₹ प्रति कुंटल पर खरीद की गारंटी के लिए घेरा- डालो डेरा -डालो आंदोलन का आगाज किया जाएगा
क्षेत्र के मक्का उत्पादक किसान अपने गांव से मक्का के बोरी को ट्रैक्टर पर लादकर अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर एमएसपी पर मक्का बेचने का मंडी एवं सरकारी एजेंसी का पता करेंगे। किसान पंचायत में सर्वसम्मति से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 25 सदस्य किसान संघर्ष समिति अनुमंडलीय स्तर का गठन किया गया। जिसका संयोजक किसान नेता सुभाष प्रसाद सिंह को बनाया गया।
समिति के सभी सदस्यों को आंदोलन में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु ग्रामीण एवं पंचायत स्तर पर जनसंपर्क करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रोफेसर आलोक ने किसानों को अपने हक के लिए पार्टी ,जाति एवं धर्म से ऊपर उठकर संगठित होकर फसलों एवं खेती -किसानी को बचाने के लिए इस आंदोलन में मांगे पूरी होने पर अनवरत शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया। केंद्र सरकार के किसान विरोधी तीन काला कृषि कानून को वापस लेने एवं एमएसपी की कानूनी गारंटी तक लड़ाई जारी रखने का भी आह्वान किया
बिहार किसान मजदूर संघ के संस्थापक अनिरुद्ध मेहता, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत मधुकर, मजदूर संघ के नेता इंद्रदेव यादव, किसान मजदूर संघ के प्रखंड अध्यक्ष जय कांत दास, आदि नेताओं ने किसान आंदोलन को सफल बनाने के लिए लोगों को जागृत किया। संघर्ष समिति में प्रोफेसर सुधीर यादव, संजीव कुमार यादव, नित्यानंद पासवान, अशोक यादव, रामचंद्र यादव, सच्चिदानंद यादव, विद्यानंद यादव, रघुनंदन यादव, मुकेश कुमार यादव, बमबम कुमार भारती, सुभाष पासवान, अनिल राम, नीतीश कुमार, मनीष कुमार, बैजनाथ चौधरी, कृष्ण मोहन भारती, संतोष यादव, रामकृष्ण मानस, पप्पू प्रिंस, मोहम्मद सुद्दी, मिथिलेश यादव, नवलेश यादव, रमेश यादव, चंदन कुमार भारती आदि प्रमुख किसान कमेटी के सदस्य चुने गए।
Post a Comment