Top News

लोजपा कार्यकर्ताओ ने चिराग पासवान को अपना नेता

Katihar news
बारसोई से मनोरंजन शाह की रिपोर्ट
कटिहार: बारसोई नपं स्थित लोजपा पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष संगीता देवी ने प्रेस वार्ता किया। इस दौरान लोजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ जिला बैठक कर (लोजपा) में टूट के बीच लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का समर्थन किया है, उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता एवं समर्थक चिराग पासवान के साथ खड़े हैं, सभी ने मिलकर पशुपति पारस मुर्दाबाद तथा चिराग पासवान जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाए
 पार्टी नेताओं ने कहा कि जिस मेहनत और लगन के साथ स्व. रामविलास पासवान ने पार्टी को खड़ा किया था उसे आज हम पशुपति पारस के कारण बर्बाद होने नहीं देंगे। जिला अध्यक्ष संगीता देवी ने चिराग पासवान के प्रति आस्था जताई है। इस मौके पर पार्टी के सभी अधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post