गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट
इमामगंज विधानसभा के दो प्रखण्ड बाँकेबाज़ार और इमामगंज में अस्पताल का बड़ा भवन है एवं चिकित्सकों के रहने के लिए उत्तम प्रबंध है । लेकिन डुमरिया में डॉक्टर तो हैं लेकिन भवन नहीं है । इस संबंध में डुमरिया प्रखंड के ग्राम कसियाडीह के समाजसेवी नवल सिंह ने डुमरिया अस्पताल में भवन नही होने के अभाव में आवाज़ उठाया के अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी को रहने के लिए भी ढंग का आवास नही है बिल्कुल जर्जर है जो अब गिरे तब गिरे इसके साथ ही अभी वर्षा के मौसम में पानी भी चुता है । इसकी जानकारी ज़िलाधिकारी को भी दिया गया लेकिन केवल आश्वासन ही मिला है ।
Post a Comment