Top News

बिहार समता सैनिक दल कार्यकारिणी की बैठक संपन्न कई बिंदुओं पर लिया गया निर्णय

गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट

Gaya news

  बिहार समता सैनिक दल के बिहार कार्यकारिणी की बैठक दरोगा प्रसाद राय पथ पटना के अंबेडकर भवन में संपन्न हुआ । राष्ट्रीय कमेटी के निर्देशानुसार राज्य कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई । कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई, एवं संगठन के विस्तार,  महिला पुरुष दोनों ब्रिगेड के सैनिकों को हौसला अफजाई राज्य के तमाम जिलों में सैनिकों की गतिविधि, एवं जिला अध्यक्षों की कार्यशैली पर विस्तार से चर्चा किया गया । प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार यादव की अध्यक्षता में कार्यकारिणी के 9 सदस्य टीम की गठन  की गई। जो मोहम्मद सुहैल अहमद, वरीय उपाध्यक्ष समता सैनिक दल बिहार की निगरानी में कार्य करेगी । अगले बैठक की तिथि 20 जून 2021 निर्धारित किया गया  है। वही दल के प्रधान महासचिव  को निर्देशित किया गया कि अगले बैठक के लिए कार्यकारिणी के सदस्यों को आप स्वयं सूचित करें  एवं दल का उद्देश्य,  समता,  सद्भावना एवं भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं साथ ही यह निर्णय भी लिया गया कि जो सदस्य दल  की कार्यशैली एवं  प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं, वह अपने स्पष्टीकरण अगले बैठक में दें

Post a Comment

Previous Post Next Post