Purnia news
पूर्णिया:राष्ट्रीय किसान मोर्चा के तत्वाधान में बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र के जानकीनगर थाना क्षेत्र के किसानों की किसान पंचायत किसान संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी प्रोफेसर आलोक कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग 107 पर अवस्थित थाना परिसर के समीप आयोजित की गई । किसान पंचायत में क्षेत्र के मक्का उत्पादक किसान मुख्य रूप से शामिल हुए । किसानों ने अपने मक्का को भारत सरकार द्वारा वर्ष 2021- 22 के लिए निर्धारित एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) 1870 रू प्रति कुंटल पर बेचने के लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिए। किसान पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मक्का किसान अपने अपने मक्का को अनुमंडलीय मुख्यालय पर ले जाकर खरीद की गारंटी की मांग करेंगे। ज्ञात हो कि जानकीनगर बनमनखी सहित सीमांचल क्षेत्र में 90% किसान नगदी फसल के रूप में बड़े पैमाने पर मक्का की खेती करते हैं महगे दर पर एम०आर०पी० से भी अधिक कीमत पर बीज एवं खाद के साथ-साथ डीजल की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि से किसान काफी परेशान है। आंधी तूफान एवं आसमय भारी बारिश से मक्का किसान अपनी फसल की तैयारी में काफी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। किसानों ने आगामी 17 जून को जानकीनगर के मध्य विद्यालय के मैदान में एक बड़ी किसान पंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया है । आंदोलन को संचालित करने के लिए स्थानीय किसान नेता सुभाष प्रसाद सिंह के संयोजकत्व में कमेटी का गठन किया गया। किसान पंचायत को संबोधित करते हुए किसान संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर आलोक कुमार ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन काला कृषि कानून के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया। साथ ही इस काले कृषि कानून के द्वारा बड़े पूंजीपतियों के हवाले खेती एवं किसानी को गिरवी रखने की नीति का पुरजोर विरोध किया प्रोफेसर आलोक ने कहा गत 7 महीने से दिल्ली के बॉर्डर पर लाखों किसान आंदोलन कर रहे हैं लेकिन केंद्र के भाजपा नीत सरकार पूंजी पतियों के दबाव में काला कृषि कानून को रद्द करने में आनाकानी कर रही है। किसान पंचायत में क्षेत्र के प्रमुख किसान नेता प्रोफेसर सुधीर यादव, बिहार किसान मजदूर संघ के प्रखंड अध्यक्ष जय कांत दास, मजदूर नेता इंद्रदेव यादव, भारत मुक्ति मोर्चा के जिला प्रधान महासचिव बबलू गुप्ता, किसान नेता संजीव कुमार यादव, विद्यानंद यादव, अशोक यादव ,मुकेश यादव, पंकज यादव, नित्यानंद पासवान, रघुनंदन यादव ,रामचंद्र यादव ,चंदन भारती, श्रीकांत तिवारी, दिलीप कुमार साह, अखिलेश कुमार यादव, मनोज यादव, बमबम कुमार भारती, पवन यादव ,विनोद यादव, प्रवीन कुमार ,वैजनाथ चौधरी, नारायण यादव, रमेश यादव, नवलेश यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।
Post a Comment