Top News

ब्रांडी नदी में नहाने गए आईटीआई छात्र की संदिग्ध मौत, पिता ने जताई हत्या की आशंका


 फलका थाना क्षेत्र के बेलगाछी गांव के समीप ब्रांडी नदी में रविवार सुबह स्नान के दौरान एक आईटीआई छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के केनगर थाना क्षेत्र के सतकोदरिया हरदा निवासी अखिलेश कुमार के रूप में हुई है, जो सवैया स्थित आईटीआई कॉलेज का छात्र था।

बताया गया कि अखिलेश अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था, तभी वह गहरे पानी में लापता हो गया। सूचना पर पहुंचे गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद उसका शव नदी से बरामद किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है।

मृतक के पिता संजय प्रसाद सिंह ने बेटे के शरीर पर चोट के निशान होने का दावा करते हुए हत्या की आशंका जताई है। वहीं थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत होता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post