Top News

पुलिस पर हमला मामले में बड़ी कार्रवाई, चार नामजद आरोपी गिरफ्तार


 पोठिया प्रखंड अंतर्गत पहाड़कट्टा थाना पुलिस ने पुलिस पर हमला मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह कार्रवाई पहाड़कट्टा थाना कांड संख्या 84/26, दिनांक 24 अप्रैल 2026 के तहत की गई, जो भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं एवं एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(va) में दर्ज है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में साकिर (पिता स्व. गुलामुद्दीन), अंसारुल (पिता नासिर उर्फ नाजिर), जसीम उर्फ वसीम (पिता सबरुद्दीन) तथा शहादुर उर्फ गुलाम रसूल (पिता धुलवा उर्फ नजरुल) शामिल हैं। सभी आरोपी सातमेरी ग्रहण खोदा, थाना पहाड़कट्टा, जिला किशनगंज के निवासी हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में आगे की जांच एवं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post