शहर में बाइक सवार बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में कैल्टेक्स चौक निवासी अभिषेक मंडल के गले से अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर करीब 15 भरी सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, अभिषेक मंडल (पिता- विष्णु मंडल) अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार एक बदमाश तेजी से उनके पास पहुंचा और झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली। जब तक अभिषेक कुछ समझ पाते, बदमाश तेज रफ्तार से मौके से फरार हो चुका था।
पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके।
घटना के बाद पीड़ित ने टाउन थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। बदमाशों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
Post a Comment