Top News

कटिहार की बेटी आरती कुमारी के एसडीएम बनने पर हुआ भव्य अभिनंदन


बरारी निवासी उपेंद्र सिंह की नतनी आरती कुमारी के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) बनने पर आयोजित भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ने पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर आरती कुमारी का सम्मान किया और उनके उज्ज्वल प्रशासनिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

रश्मि सिंह ने कहा कि आरती कुमारी की सफलता पूरे बरारी और कटिहार जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आरती कुमारी अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी और संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण से समाज व क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

समारोह में मौजूद लोगों ने भी आरती कुमारी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का माहौल सम्मान, उत्साह और गौरव से भरपूर रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post