Top News

दहेज हत्या कांड का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, लंबे समय से था फरार

:

कोढ़ा थाना पुलिस ने दहेज हत्या के चर्चित मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महीनाथपुर वार्ड संख्या-05 निवासी नीरज कुमार (25), पिता टुंटुन सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, कोढ़ा थाना कांड संख्या 121/26 (दिनांक 25 अप्रैल 2026) में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2), 238 एवं 3(5) के तहत दहेज हत्या का मामला दर्ज है। घटना के बाद से वह फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।

थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post