Gaya news
गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट
कोरोना माहामारी के दौरान इन दिनों लगातार सिद्धार्थ कम्पैशन ट्रस्ट के द्वारा एक नई पहल की गई वैक्सिन लगवाकर आये और राशन सामग्री लेकर जाए। मुहिम के तहत राहत-सामग्री व कोरोनो वैक्सिन के लिए घर-घर जाकर की जा रही पहल। इसी बीच स्वयं संस्था सेवी विवेक कल्याण द्वारा बोधगया प्रखंड के छथियार गाँव के दिव्यांगों व कोरोना वैक्सिन लिए हुए 150 ग्रामीणों के बीच बाटी गयी खाद्य-सामग्री। जिसमें 5kg चावल,5kg आटा,1kg दाल,1kg आलु,500 ml तेल,नमक, साबुन के साथ मास्क देते हुए उपस्तिथ जनमानस के बीच वैक्सिन लेने हेतु आस-पास के लोगों को भी प्रोत्साहित करने की बात कही गयी। इसके लिए संस्था की टीम द्वारा बीते दिनों वैक्सिन के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया ग्राम धनशील, नामा, पाकाडीह, छोटकी बभनी व हथियार में की गयी है व लगातार इस प्रकिया के लिए संस्था की टीम द्वारा कार्य जारी है। उपर्युक्त गाँवों में वैस्किन जागरूकता सह राशन सामग्री के लिए लगभग 1200 लोगों को सेवा दी गयी है। अतः लागातार जरूरतमन्दों को इस मुहिम के तहत चिन्हित किया जा रहा है।उपर्युक्त वितरण प्रणाली में संदीप कुमार, विनय कुमार,पवन कुमार व जीतू कुमार की सहभागिता सराहनीय रही है।
Post a Comment