Top News

कार और बाइक की टक्कर में वार्ड सदस्य की मौत 1 घायल

पूर्णियाँ: के.हाट थाना चौक के फोर्ड कंपनी चौक पर कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक मो अकबर बिष्णुपुर पंचायत के वार्ड न० 08 के वर्तमान वार्ड सदस्य थे जो उसी गांव के मो आलमगीर के साथ के. नगर प्रखंड के सबुतर गांव में अपने रिॆशतेदार से मिलने गये थे और रविवार को वहां से लौटने के क्रम में पूर्णिया फोर्ड कम्पनी के समीप दुर्घटना के शिकार हो गये। बाइक नंबर बीआर 11 एआर 5644 मो अकबर चला रहा था। पीछे मो० आलमगीर बैठे हुए थे। इसी दौरान रोडियो स्टेशन के सामने रोड पार करने के दौरान तेज रफ्तार चार चक्का वाहन बीआर 01 ई जी 3817 जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल ले जा रहे थे कि इसी दौरान मो अकबर के मौत हो गई। वहीं मो आलमगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। 
वही चार चक्का वाहन फोर्ड कंपनी चौक स्थित एक बैंक कर्मी का बताया जाता है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना के हाट थाना पुलिस को दी। वही के हाट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर गाड़ी को थाना भेज दिया। लाश पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनो को सौंप दिया है । घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजन मर्माहत हैं! वार्ड सदस्य के निधन पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि तमन्ना प्रवेज उपमुखिया प्रतिनिधि लुकमान रंजन कुमार विश्वास राजद युवा नेता तबरेज आलम गुड्डू आलम अन्य ने शोक वयक्त किया है,

Post a Comment

Previous Post Next Post