पूर्णिया: बड़हरा प्रखंड के पटराहा पंचायत के वार्ड नंबर 11 में एक सप्ताह से एक महिला अपने कथित पति के घर शरण की आस में भटकने को विवश है, वहीं महिला का कथित पति घर से फरार है। लड़का के परिजन द्वारा महिला को घर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है और बहू मनाने से इनकार कर रहे है।ज्ञात हो कि धमदाहा थानाक्षेत्र अंतर्गत सौरकाही गांव के योगेंद्र सहनी की पुत्री रिंकू देवी ने आरोप लगाया कि का प्रेम विवाह बड़हरा थाना क्षेत्र पटराहा गांव के पंकज के साथ 5 साल पूर्व गुपचुप शादी कर ली थी। जिससे एक पुत्री है जो 4 साल की है। इधर कुछ दिन पहले पंकज की शादी भवानीपुर में तय होने की जानकारी मिली तो पंकज को अपने घर ले जाने के लिए दवाब बनाने लगी।
वहीं पीड़िता ने बताया कि पंकज के कहने पर उसने 28 अप्रैल को बनमनखी आकर मंदिर में फिर से शादी की और पंकज को अपने साथ अपने घर ले जाने का दबाव दी फिर भी पंकज बहानेबाजी कर कहा कि 1 महीना तुम अपने मायके में ही रहो।मगर प्रेमी के न आने पर खुद 8 जून को पटराहा पहुंची तो पंकज कहीं फरार हो गया उसके परिजन हमें घर में घुसने नहीं दे रहे हैं। वहीं आरोपित पति पंकज कुमार ने कहा मुझे अन्य लोगों के साथ मिलकर फसाया जा रहा है महिला झूठ बोल रही है हम दोनों में उम्र का काफी फर्क है, मैं 22 साल का हूं और महिला 30 साल से ऊपर की है। हालांकि पंकज के द्वारा इस तरह के फोन पर दिए ब्यान कहाँ तक सही है यह जांच का विषय है। क्योंकि पीड़िता के पास मंदिर में शादी किए हुए पर्ची के अलावा स्टूडियो से खिंचाई फोटो भी है।
समाचार संकलन के दौरान जब स्थानीय सरपंच से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि प्रेम का कोई उम्र नहीं होती इसीलिए इन दोनों को सामाजिक तौर पर घर बसा लेना चाहिए। वहीं इस सम्बंध में बड़हरा थानाध्यक्ष कुछ बताने से इंकार कर दिया।
वहीं 5 दिन बीत जाने के बाद भी महिला को ससुराल वालों ने नहीं अपनाया है। वह घर के बाहर ही अपने बच्चें के साथ डेरा जमाए है, ग्रामीणों के द्वारा दिये जा रहे खाना से महिला पेट भर रही है।
Post a Comment