Top News

चलती ट्रैन में टॉयलेट के पास प्रेमी प्रेमिका ने की शादी

भागलपुर: आपने टॉयलेट एक प्रेम कथा फ़िल्म जरूर देखी होगी। जिसमें स्वक्षता का संदेश था। मगर बिहार के भागलपुर में टॉयलेट एक प्रेमकथा की पूरी पटकथा एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के टॉयलेट के सामने लिख डाली।
भागलपुर से बेंगलोर जाने वाली ट्रैन के टॉयलेट के पास एक प्रेमी जोड़े ने शादी रचा डाली। प्रेमी ने प्रेमिका के माँग में सिंदूर डालकर उससे शादी की। इस शादी का पूरा गवाह ट्रैन के यात्री बने। दोनों के शादी का वीडियो यात्रियों ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
जिले के सुल्तानगंज प्रखंड के भिरखुर्द पंचायत उधाडीह के रहने वाले आशु कुमार का प्रेम प्रसंग उसी के गाँव के रहने वाली अनु कुमारी के साथ था। इस प्रेम प्रसंग की खबर जब लड़की के परिजन को मिली तो लड़की का घर से निकलना बंद करवा दिया। फिर परिजन ने आनन फानन में लड़का ढूंढना शुरू कर दिया।
2 माह पूर्व किरण पुर गाँव मे लड़की का शादी कर दिया गया। मगर शादी के बाद भी दोनों का प्रेम प्रसंग चालू रहा और फोन पर बात होने लगी।
बुधवार को लड़की मार्केट जाने के बहाने निकली और अपने प्रेमी आशु के साथ फरार हो गई। 
दोनों ने सुल्तानगंज में बंगलोर जाने वाली ट्रैन पकड़ा। मगर लड़की भागने से पूर्व अपने प्रेमी से शादी करने की जिद करने लगी। फिर दोनों ट्रैन के शौचालय के पास गए और काफी देर तक बातचीत की। फिर लड़की अपने साथ लाये सिंदूर को सामने रख माँग भरने की जिद करने लगी। जिसके बाद आसपास खड़े यात्रियों ने भी कहना शुरू कर दिया प्यार किया तो डरना क्या.. फिर लड़के ने टॉयलेट के पास लड़की के माँग में सिंदूर भरकर शादी रचा ली।

Post a Comment

Previous Post Next Post