छठ पर्व के अवसर पर अमारी में लगने वाले ऐतिहासिक मेले का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी ने मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मेला समिति की ओर से अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में मगही गायक आशीष यादव और भोजपुरी गायिका डिंपल सिंह ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दोनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। उनके गीतों और नृत्य पर दर्शकों ने खूब आनंद लिया।
इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी ने कहा कि मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने बताया कि अमारी मेला इस वर्ष 50वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह जिले के ऐतिहासिक मेलों में शामिल है, जहां प्रत्येक वर्ष प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया जाता है।
मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रवेश मार्ग पर पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की तैनाती की गई थी।
मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष रघुनंदन दास, जिला परिषद सदस्य रूपम राय, पिंकी देवी, राजेश रतन, दामोदर यादव, बबलू यादव, कंचन सिंह, नवीन यादव, रविंद्र यादव, विश्वजीत कुमार उर्फ पिंटू मुखिया सहित मेला समिति के सदस्य मौजूद थे।
Post a Comment