Top News

ढाई साल के बच्चे समेत परिवार के छह सदस्य मारपीट में घायल


सरसी थाना क्षेत्र के पारसमणी वार्ड संख्या-05 में घर में घुसकर एक परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 14 नवंबर की है। पीड़ित गोवर्धन शर्मा ने माधो शर्मा, उनकी पत्नी बबीता देवी और उनके पुत्र नवीन कुमार, अनिल कुमार एवं सुनील कुमार पर लोहे की छड़ और नुकीले कुदाल से हमला करने का आरोप लगाया है।

आवेदन के अनुसार, मारपीट में गोवर्धन शर्मा, उनके पुत्रों, पत्नी, पुत्रवधू और ढाई साल के पोते आयुष कुमार को चोटें आईं। घायलों का इलाज बनमनखी सदर अस्पताल में कराया गया। पीड़ित ने आरोपितों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी की पहल पर 15 नवंबर को सरसी थाना कांड संख्या 259/26 दर्ज किया गया। मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार को सौंपी गई है। आशीष गोस्वामी ने पुलिस से निष्पक्ष जांच, आरोपितों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post