Top News

छठ घाटों का निरीक्षण करने पहुंचीं पूर्व विधायक पूनम पासवान



लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए विभिन्न छठ घाटों पर साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर गतिविधियां जारी हैं। इसी क्रम में कोढ़ा विधानसभा की पूर्व कांग्रेस विधायक पूनम पासवान ने क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में स्थित छठ घाटों का दौरा कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक ने स्थानीय साथियों के साथ घाटों पर पहुंचकर साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजा से जुड़ी अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर छठ पूजा के दौरान होने वाली परेशानियों और जरूरी सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने घाटों की व्यवस्था को लेकर स्थानीय स्तर पर की जा रही तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।
पूर्व विधायक पूनम पासवान ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, विश्वास और लोक संस्कृति का प्रतीक है। इस महापर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी, तालाब और विभिन्न जलाशयों के घाटों पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। ऐसे में घाटों पर साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए बेहतर व्यवस्था होना आवश्यक है।

उन्होंने सभी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post