नगर पंचायत कोढ़ा के वार्ड संख्या-11 में समाजसेवी नाथो चौधरी के स्वर्गीय पिता के श्राद्धकर्म सह शांतिभोज में भाजपा विधायक प्रतिनिधि रमण झा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर रमण झा ने कहा कि माता-पिता का साया उठ जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा दुख की इस घड़ी में परिजनों को धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
मौके पर कोढ़ा बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज सिंह, पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष डोमन चौधरी, पूर्व मुखिया भोला चौरसिया, मनोज ठाकुर, चंदन रविदास, संजय, संतोष, सुरेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Post a Comment