टाउन थाना पुलिस ने शराब तस्करी मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी अर्जुन पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। धरमगंज वार्ड नंबर 28 निवासी अर्जुन पंडित, पिता वैद्यनाथ पंडित, से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
बताया जाता है कि गत 11 अक्टूबर को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अर्जुन पंडित के घर छापेमारी की थी। हालांकि, इस दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। घर की तलाशी लेने पर आइस बॉक्स में रखी 11 लीटर ठंडी बीयर बरामद हुई थी। इस मामले में पुलिस ने अर्जुन की बहन रिंकी कुमारी, पति प्रदीप पासवान, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
पुलिस को सूचना मिली थी कि रिंकी कुमारी अपने भाई अर्जुन पंडित के साथ मिलकर घर से शराब बेचने का धंधा करती थी। घटना के बाद से ही पुलिस अर्जुन की तलाश में जुटी थी। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
Post a Comment