एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये की निकासी करने का मामला सामने आया है। ठगी के शिकार पूर्णिया जिले के अनगढ़ थाना क्षेत्र के बिजवार गांव निवासी फैयाज आलम की लिखित शिकायत पर टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पीड़ित के अनुसार, गत शनिवार को वह कन्हौर कंजिया निवासी दीपेश कुमार चौधरी, पिता ज्वाला चौधरी का एटीएम कार्ड लेकर शहर के सुभाषपल्ली चौक स्थित एटीएम से रुपये निकालने पहुंचा था। इसी दौरान 10 हजार रुपये की निकासी करने के क्रम में अचानक बिजली गुल हो गई।
आरोप है कि इसी बीच काली टी-शर्ट पहने एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा और पीड़ित को झांसे में लेकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद कुछ ही देर में एटीएम कार्ड के जरिए 40 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित ने टाउन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
Post a Comment