Top News

पल्स पोलियो अभियान को लेकर 17 और 18 नवंबर को होगा टीम सदस्यों का प्रशिक्षण



आगामी पल्स पोलियो अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोढ़ा में अभियान से जुड़े टीम सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित आर्य ने सभी संबंधित सुपरवाइजरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को सुपरवाइजर संख्या 1 से 15 तक के अधीन कार्यरत सभी टीम सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, 18 नवंबर 2026 को सुपरवाइजर संख्या 16 से 29 तक के अधीन कार्यरत टीम सदस्यों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। दोनों दिन प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा में होगा।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित आर्य ने सभी संबंधित सुपरवाइजरों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित तिथि को अपने-अपने टीम सदस्यों के साथ समय पर प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम को गंभीरता से लेने पर जोर दिया, ताकि अभियान के दौरान सभी टीम सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन कर सकें।

स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य पल्स पोलियो अभियान को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करना है, ताकि अभियान के तहत लक्षित बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित की जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post