Top News

देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार


कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के ठूठी बलुआ गांव में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक युवक को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सोनू कुमार महतो (26), पिता नथनी महतो, निवासी ठूठी बलुआ के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 की रात बरारी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि ठूठी बलुआ गांव में एक युवक अवैध हथियार लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने एसटीएफ के साथ संयुक्त छापेमारी की।

इस दौरान पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने हथियार जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।

बरारी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post