सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने भट्ठा बाजार स्थित पटेल स्मारक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आजादी के बाद सरदार पटेल ने 562 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में एकीकरण कर देश की एकता और अखंडता को मजबूत आधार दिया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रहित, दृढ़ संकल्प और अनुशासन की प्रेरणा देता है। आज भी चर्चा होती है कि राष्ट्रीय एकता के प्रबल समर्थक सरदार पटेल को देश का पहला प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए था।
विधायक ने बताया कि भट्ठा बाजार स्थित सरदार पटेल स्मारक का सौंदर्यीकरण विधायक निधि से कराया गया है। स्मारक को और भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए आगे भी विकास कार्य कराए जाएंगे।
कार्यक्रम में करुणा झा, राजेश चौरसिया, पवन राय, मनोज सिंह, उषा दास, गौरव चंद्रवंशी, सुलोचना झा, राजेश जैन, अमरेश चौधरी, बंटी मेहता, बादशाह खां, तेजस्वी यादव, अजीत सिंह, उमेश दास, डॉ. सच्चिदानंद सिंह, डॉ. राजकिशोर सिंह, मुकेश साह, सुरेश दास और कुणाल दास सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।
Post a Comment