सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के पूर्णिया उपकेंद्र की ओर से शहर के प्रमुख क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से लोगों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों और ईमानदारी, पारदर्शिता व जवाबदेही के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम की थीम 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' है। नुक्कड़ नाटक के जरिए आमजन को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक रहने, अनैतिक गतिविधियों का विरोध करने और अपने कार्यों में ईमानदारी बनाए रखने का संदेश दिया गया।
विद्युत मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी पावरग्रिड विद्युत पारेषण नेटवर्क के विकास, संचालन और रखरखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पूर्वी क्षेत्र-1 के अंतर्गत पूर्णिया उपकेंद्र क्षेत्र की विद्युत पारेषण व्यवस्था के सुचारु संचालन में योगदान देता है।
इस आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों और आमजन में सतर्कता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ भ्रष्टाचार-मुक्त कार्यसंस्कृति को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के माध्यम से सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी को समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण का आधार बताया गया।
Post a Comment