Top News

दशहरा को लेकर कुर्सेला में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई


कुर्सेला। दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को कुर्सेला थाना पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।

फ्लैग मार्च कुर्सेला थाना परिसर से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-31 होते हुए अयोध्यागंज बाजार सहित विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील मोहल्लों से गुजरा। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर दशहरा पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि दशहरा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। वहीं, विधि-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च में एडिशनल एसएचओ रौनक कुमार, गौरव, राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल रहे। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा।

Post a Comment

Previous Post Next Post