Top News

कोढ़ा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक चुनाव, आयुक्त और डीएम ने लिया जायजा


कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान शुक्रवार को कोढ़ा प्रखंड में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए आयुक्त कोढ़ा पहुंचे। वहीं, जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने भी कई घंटे तक विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। डीएसपी सुनील कुमार शर्मा, सीओ, थानाध्यक्ष पंकज कुमार और संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर देर शाम तक डटे रहे। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, मतदान प्रक्रिया और प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही बूथों पर तैनात कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

इधर, मतदान प्रक्रिया धीमी होने के कारण कुछ मतदाताओं में नाराजगी भी देखी गई। इस पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक पहल की।

मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती और अधिकारियों की लगातार निगरानी के बीच कोढ़ा में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

Post a Comment

Previous Post Next Post