Top News

कोढ़ा में कोसी स्नातक चुनाव में 56.89 प्रतिशत मतदान, महिलाओं में दिखा उत्साह


 कोढ़ा प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। केंद्र पर कुल 849 पंजीकृत मतदाताओं में से 483 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार यहां 56.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान महिला मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। महिलाएं कतारबद्ध होकर मतदान करती नजर आईं।

प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर कुल 672 पुरुष और 177 महिला मतदाता पंजीकृत थे। मतदान समाप्ति तक 374 पुरुष और 109 महिला मतदाताओं ने वोट डाले। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. प्रेम कुमार मीणा, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त, जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार मतदान केंद्र पहुंचे। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।

प्रशासनिक निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post