बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के तहत शुक्रवार को कुर्सेला प्रखंड परिसर स्थित मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। केंद्र पर कुल 320 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 165 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार यहां 51.56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुबह से ही मतदान केंद्र पर अधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती रही। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
वहीं, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी अनुपम कुमारी और कुर्सेला थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ दिनभर सतर्क रहे। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।
अंचलाधिकारी अनुपम कुमारी ने बताया कि कुल 320 मतदाताओं में से 165 ने मतदान किया। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की सक्रियता के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
Post a Comment