स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह की अध्यक्षता और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार राय की उपस्थिति में हुई बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा की गई।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार राय ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल एसआईआर के नाम पर अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर इन कथित अफवाहों का जवाब देंगे और लोगों को जागरूक करेंगे।
जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह ने भी विपक्ष पर मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लोगों को वास्तविक स्थिति से अवगत कराएंगे।
बैठक को जिला प्रभारी रामकुमार राय, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह, आयोग के सदस्य शिशिर कुमार दास, अजीत दास और ज्योति कुमार सोनू ने भी संबोधित किया। मंच संचालन जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुबोध माहेश्वरी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पीपी सिन्हा ने किया।
बैठक में पंकज कुमार साहा, मनीष सिन्हा, कौशल झा, जय किशन प्रसाद, सोनी देवी, दुर्गा स्वर्णकार, गौतम चंद्रवंशी, गौरव गुप्ता, राकेश गुप्ता, विशाल स्वर्णकार और मनप्रीत सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post a Comment