Top News

28 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

पोठिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 28 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पनासी वार्ड संख्या-14 निवासी तौसीफ रजा उर्फ मिस्टर (28), पिता शमीम अख्तर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, रविवार 25 अक्टूबर 2026 को आरोपी के पास से 28 ग्राम स्मैक के अलावा एक मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post