Top News

बूढ़ी काली मंदिर में 125वीं वार्षिक पूजा 8 नवंबर को, अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

शहर के ऐतिहासिक लाइन बूढ़ी काली मंदिर में मां काली की 125वीं वार्षिक पूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार शाम एसडीएम अनिकेत कुमार और एसडीपीओ-वन खुसरु सिराज ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के आवागमन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि पूजा के दौरान किसी को परेशानी न हो।

पूजा कमेटी के सचिव विक्की दास ने बताया कि मंदिर में 125वीं वार्षिक पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। 8 नवंबर को आयोजित होने वाली पूजा के दौरान आकर्षक लाइटिंग के साथ श्यामा संगीत और बाउल संगीत का आयोजन भी किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post