Top News

अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर


 फलका थाना क्षेत्र के चंदुआ नयानगर गांव के समीप रविवार को एसएच-77 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), फलका पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान पूर्णिया जिले के गड़ैल गांव निवासी वीरेंद्र मिश्रा (45), देवी (65), साहेब मिश्रा (70), अनन्या मिश्रा (14) और वंशिका मिश्रा (13) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। हादसे में पांचों को गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही फलका पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। फलका थानाध्यक्ष प्रह्लाद कुमार यादव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post