Top News

इंजेक्शन देने के कुछ देर बाद 70 वर्षीय महिला की मौत, फलका अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

कटिहार/सिटी हलचल न्यूज़ 

फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार को इलाज के दौरान 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही और गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है। मृतका की बेटी हिना परवीन ने फलका थानाध्यक्ष को आवेदन देकर मामले की जांच कराने की मांग की है।परिजनों के अनुसार, 22 अक्टूबर को महिला को सीने में दर्द, एसिडिटी और उल्टी की शिकायत होने पर इलाज के लिए सीएचसी लाया गया था। उपचार के दौरान महिला को इंजेक्शन दिया गया। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन देने के कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई


इसके बाद उन्होंने इलाज में लापरवाही की आशंका जताते हुए जांच की मांग की।वहीं, अस्पताल के ओपीडी में तैनात चिकित्सक डॉ. स्नेहील अंशु ने लापरवाही के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि महिला को हार्ट अटैक आया था। उपचार के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।इधर, फलका थानाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने बताया कि महिला की मौत को लेकर परिजनों का आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।फिलहाल, महिला की मौत को लेकर परिजनों के आरोप और चिकित्सक के बयान अलग-अलग हैं। पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post