Top News

कोढ़ा में 9.09 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, मोबाइल भी बरामद


कोढ़ा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। एसटीएफ से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मूसापुर गांव स्थित सुरेश चौक के पास छापेमारी की। इस दौरान युवक के पास से 9.09 ग्राम स्मैक और टेक्नो कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान फलका थाना क्षेत्र के फुलडोभी गांव, वार्ड संख्या-7 निवासी मोहम्मद रसूल के पुत्र इब्राहिम (करीब 22 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, एसटीएफ से सूचना मिलने के बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से मादक पदार्थ और मोबाइल फोन बरामद हुआ।

मामले में कोढ़ा थाना कांड संख्या 421/26, दिनांक 23 अक्टूबर 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस बरामद मोबाइल फोन की जांच करने के साथ ही मादक पदार्थ की आपूर्ति से जुड़े संभावित संपर्कों का पता लगा रही है।

इस कार्रवाई में कोढ़ा थानाध्यक्ष पंकज आनंद और अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार भी शामिल रहे। पुलिस मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post