Top News

मोबाइल झपटमारी मामले में कोढ़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


कोढ़ा थाना पुलिस ने मोबाइल झपटमारी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोढ़ा निवासी सुबोध ऋषि के पुत्र मंजीत कुमार (23 वर्ष) के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि मोबाइल झपटमारी के मामले में कोढ़ा थाना कांड संख्या 420/26, दिनांक 23 अक्टूबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 304(2)/317(2) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए प्राथमिक अभियुक्त मंजीत कुमार को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post