फलका प्रखंड के सालेपुर में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तब्लीगी इज्तेमा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को नवनिर्मित पंडाल में करीब पांच हजार लोगों ने एक साथ जुमे की नमाज अदा की।
नमाज के बाद लोगों को अल्लाह और रसूल की तालीमात पर अमल करने, नेक रास्ते पर चलने तथा बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया गया। साथ ही आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
आयोजन को लेकर सालेपुर स्थित इज्तेमा स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजकों को उम्मीद है कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में कटिहार सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। इज्तेमा के मद्देनजर आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
Post a Comment