पूर्णियां/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णिया के विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल, परोरा परिसर में शनिवार को रमेश चंद्र मिश्रा मेमोरियल तृतीय बिहार राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ हुआ। पूर्णिया जिला टेबल टेनिस संघ और विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में बिहार के 12 जिलों के लगभग 150 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता 3 नवंबर तक चलेगी।
उद्घाटन समारोह में डीएसपी मुख्यालय सौरभ जायसवाल, डीएसपी स्पेशल क्राइम ब्रांच शिवानी श्रेष्ठा, जिला खेल पदाधिकारी रविशंकर झा और शबाना आजमी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। विद्या विहार समूह के अध्यक्ष एवं समूह प्रमुख इंजीनियर राजेश चंद्र मिश्रा, ट्रस्टी पल्लवी मिश्रा और कात्यायनी मिश्रा तथा विद्यालय के प्राचार्य निखिल रंजन भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और पुष्पगुच्छ भेंट करने के साथ हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया गया। मंच संचालन सीके झा ने किया। इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य तथा सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करता है। ऐसी प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर देती हैं।
प्रतियोगिता में पटना, गया, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, अररिया, कटिहार, समस्तीपुर, मधेपुरा और सहरसा के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। राज्य स्तरीय रैंकिंग टूर्नामेंट होने के कारण खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।पूर्णिया जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष तुहिन घोषाल, संरक्षक डॉ. राजन आनंद, सचिव इंजीनियर अक्षय सिंह, उपाध्यक्ष आलोक, प्रतियोगिता निदेशक स्वरूप कुमार दास, मुख्य निर्णायक अतनु चटर्जी, सहायक मुख्य निर्णायक प्रदीप कुमार मिश्रा और कटिहार टेबल टेनिस संघ के सचिव बब्बन झा भी मौजूद रहे। डीएवी पूर्णिया के प्राचार्य अश्विनी कुमार सिंह ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
प्रतियोगिता निदेशक स्वरूप कुमार दास के नेतृत्व में आयोजन की व्यवस्था की गई है। वहीं, मुख्य निर्णायक अतनु चटर्जी और उनकी तकनीकी टीम की देखरेख में मुकाबले कराए जा रहे हैं। खिलाड़ियों और निर्णायकों के ठहरने, भोजन एवं परिवहन की व्यवस्था भी की गई है।विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल के मीडिया एवं कम्युनिकेशन हेड आशीष झा ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह है। इस आयोजन से पूर्णिया को खेल के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। साथ ही स्थानीय खिलाड़ियों को राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनसे सीखने का अवसर मिलेगा।

Post a Comment