कुरसेला थाना क्षेत्र के NH-31 पर गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को बाइक के सामने अचानक भैंस आ जाने से हादसा हो गया। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को कुरसेला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की पहचान देवीपुर निवासी दिलकश अंसारी और महताब आलम के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
Post a Comment