Top News

कोढ़ा में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत


भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के मंगलवार को कटिहार आगमन के दौरान कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

जिला युवा भाजपा नेता गौरव पासवान, कोढ़ा भाजपा युवा नेता रवि कुमार, शिवराज भगत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा विधायक प्रतिनिधि रमण झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष डोमन चौधरी, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती और आगामी गतिविधियों को लेकर उत्साह जताया। इस दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post