कोढ़ा। प्रखंड क्षेत्र के कोलासी पुल के समीप कारी कोसी नदी में बुधवार को अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कोलासी पुल पर भी लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और महिला की पहचान को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल कोलासी पुलिस शिविर को दी। सूचना मिलते ही शिविर प्रभारी श्रवण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया।
Post a Comment