कोढ़ा नगर पंचायत के गेराबाड़ी चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के किनारे बने नाले के जाम रहने से जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो गई है। नाले पर दुकानदारों द्वारा सामान रखे जाने से पानी का बहाव बाधित होने की शिकायत पर नगर पंचायत प्रशासन ने संज्ञान लिया।
मामले की जानकारी मिलने पर मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने स्थल का जायजा लेते हुए नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को नाले की तत्काल सफाई कराने और जल निकासी सुचारु करने का निर्देश दिया। उन्होंने नाले को अवरुद्ध करने वाली सामग्री हटाने को भी कहा।
मुख्य पार्षद ने कहा कि बारिश के दौरान नाला जाम रहने से सड़क किनारे जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इससे राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को परेशानी होगी। उन्होंने कर्मियों को नाले की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा दोबारा अवरोध नहीं हो, इसके लिए संबंधित लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया।
Post a Comment