Top News

एनपीएस के विरोध में शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर किया शिक्षण कार्य

बैसा। प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में शिक्षकों ने एनपीएस (नई पेंशन योजना) के विरोध में काला बिल्ला लगाकर शिक्षण कार्य किया। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया।

संघ के प्रखंड अध्यक्ष बैधनाथ सिंह एवं सचिव आदिल अनवर ने संयुक्त रूप से कहा कि शिक्षकों की प्रमुख मांग पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करना है। उन्होंने कहा कि एनपीएस में शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित नहीं है। सरकार से लगातार ओपीएस लागू करने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक सकारात्मक पहल नहीं हुई है।

शिक्षकों ने कहा कि जब तक एनपीएस के स्थान पर ओपीएस लागू नहीं किया जाता, तब तक शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रहेगा। शिक्षकों का कहना है कि पुरानी पेंशन योजना सेवानिवृत्त जीवन की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा का महत्वपूर्ण आधार थी। नई पेंशन व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों में असंतोष है। इसी कारण लंबे समय से शिक्षक और अन्य सरकारी कर्मचारी ओपीएस बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post