Top News

चार फरार अभियुक्तों के विरुद्ध इश्तेहार का तामिला


अनगढ़। अनगढ़ थाना कांड संख्या 66/26, दिनांक 23 अप्रैल 2026, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे चार नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार का विधिवत तामिला कराया।

पुलिस के अनुसार फरार अभियुक्तों में धुसमल निवासी नईमउद्दीन, खुशनती, नाजमीन और खुशनूर शामिल हैं। सभी धुसमल गांव के निवासी बताए गए हैं। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश के आलोक में फरार अभियुक्तों के विरुद्ध इश्तेहार चस्पा किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर उनके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post