जोगबनी। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी की 56वीं वाहिनी बथनाहा के जवानों ने 5 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया।
एसएसबी के अनुसार, 1 सितंबर की शाम सीमा स्तंभ संख्या 180 के समीप बीसीपी गेट जोगबनी पर जांच के दौरान सूचना के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद काले रंग की पॉलिथीन से 5 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद हुई।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जुबेर आलम (29), निवासी वार्ड संख्या-06, विराटनगर, मोरंग, नेपाल के रूप में हुई है। उसके पास से नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र भी मिला।
पूछताछ में जुबेर ने खुद को कैरीयर बताते हुए कहा कि वह राशि विराटनगर नर्सिंग हॉस्पिटल के समीप से लेकर जोगबनी के कलकत्ता क्लॉथ स्टोर तक पहुंचाने के लिए भारत आ रहा था। एसएसबी ने बरामद मुद्रा और आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम्स कार्यालय, फारबिसगंज को सौंप दिया।
Post a Comment