Top News

अस्पताल के नाम वाली वैन से 60 किलो गांजा बरामद, चालक फरार


नेपाल के विराटनगर में अस्पताल के नाम से संचालित एक वैन से करीब 60 किलो गांजा बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सशस्त्र प्रहरी के अनुसार, मंगलवार रात विराटनगर-16 के दरैया इलाके में जांच के दौरान ‘दिव्य ज्योति अस्पताल’ लिखी वैन से छिपाकर रखा गांजा बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान वैन चालक मौके से फरार हो गया।

बताया जाता है कि भारत-नेपाल सीमा से सटे जोगबनी रेलवे स्टेशन व आसपास के क्षेत्रों में भी नेपाली नंबर की टैक्सियों और वैन के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी की चर्चाएं समय-समय पर सामने आती रही हैं। हालांकि, जोगबनी क्षेत्र में किसी विशेष वाहन के तस्करी में शामिल होने की पुष्टि भारतीय प्रशासन ने नहीं की है।

दरैया में अस्पताल की पहचान वाली वैन से गांजा बरामद होने के बाद सीमा क्षेत्र में ऐसे संदिग्ध वाहनों की नियमित और सघन जांच की मांग उठने लगी है। स्थानीय लोगों ने जोगबनी रेलवे स्टेशन सहित सीमा से जुड़े इलाकों में नेपाली नंबर के संदिग्ध वाहनों की जांच बढ़ाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post