Top News

30 नवंबर तक चलेगा ‘चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान


गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान और उपचार के लिए बुधवार को सदर अस्पताल में ‘जांच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से राज्यव्यापी शुरुआत की, जबकि डीएम नवीन कुमार ने फीता काटकर औपचारिक शुभारंभ किया। अभियान 1 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगा। इसके तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर 30 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र के लोगों की उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर सहित अन्य गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग करेंगी। चिन्हित मरीजों को उपचार और नियमित फॉलोअप से जोड़ा जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post