Top News

रसल हाई स्कूल की सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण, प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप


बहादुरगंज। बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर रसल हाई स्कूल परिसर एवं आसपास की सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने की कार्रवाई की। स्कूल की कीमती सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया।

कार्रवाई के दौरान अंचल अधिकारी आशीष कुमार और थानाध्यक्ष सुनील कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। प्रशासनिक अमले की अचानक कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

अंचल अधिकारी ने कहा कि स्कूल की सरकारी जमीन पर किसी भी स्थिति में अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमणकारियों को पूर्व में चेतावनी दी गई थी, जिसके बाद अब सख्त कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में स्कूल की सीमा या सरकारी भूमि पर दोबारा अतिक्रमण का प्रयास करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post