Top News

लोक अदालत में सुलह से मामलों का होगा त्वरित निपटारा


आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली लोक अदालत को लेकर पवई पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया संघ अध्यक्ष मोहम्मद काजिम ने की। ग्रामीणों को लोक अदालत में विभिन्न मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निपटारा कराने की जानकारी दी गई।

बताया गया कि लोक अदालत में सुलहनीय आपराधिक व दीवानी मामले, दुर्घटना बीमा दावा, पारिवारिक विवाद, बैंक ऋण, बिजली बिल, श्रम विवाद सहित अन्य मामलों का आपसी सहमति से निपटारा कराया जा सकता है। इससे समय और धन की बचत होती है।

मुखिया संघ अध्यक्ष मोहम्मद काजिम ने ग्रामीणों से अपील की कि सुलह योग्य मामलों के निपटारे के लिए 12 सितंबर की लोक अदालत का लाभ उठाएं। मौके पर पीएलवी दुर्गेश कुमार सहित ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post